कुछ को मिलेगी बेहतर जिम्मेदारी तो कुछ के पर कतरे जाएगे

कोलकाता। बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार को सत्ताधारी तृणमूल सरकार हल्के में नहीं ले रही है। यही वजह है कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शायद अभी से ही शुरु कर दी है। सभी जानते है कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में आखिरी बड़े मतदान के तौर पर हुए पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को भारी जीत मिली है। पार्टी इससे गदगद है तो वहीं अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी कवायद शुरू हो गई है।सूत्रों की माने तो पार्टी प्रमुख व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार आने वाले महीनों में पार्टी स्तरीय बदलाव के साथ मंत्रीमंडलीय फेरबदल की संभावना है।सूत्रों ने बताया कि 2019 के लिए पार्टी जिला स्तर पर नेतृत्व में परिवर्तन की योजना बना रही है। जिला नेतृत्व को यह निर्देश दिया गया है कि सरकार संचालित योजनाओं व विकास कार्यो की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जानी चाहिए। पार्टी ने जिलों में उन जगहों पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया है जहां विपक्षी खास तौर पर भाजपा अपनी पैठ मजबूत करने में सफल रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के घनिष्ठ व पार्टी के एक कद्दावर नेता ने कहा, हम पंचायत चुनाव में अच्छा किए हैं, अब लोकसभा की तैयारी पुरी करनी होगी। पार्टी में कुछ बदलाव को लेकर मंथन चल रही है, इसके साथ ही विकास कार्यो में और तेजी लाने को निर्देश दिया गया है। सूत्र ने बताया कि आने वाले दिनों में मंत्रीमंडलीय फेरबदल की भी योजना है। इसके तहत ममता मंत्री मंडल से कुछ लोगों की छुट्टी हो सकती है जबकि कुछ लोगों के विभाग को भी बदला जा सकता है।सूत्रों ने बताया कि सांसद अभिषेक बनर्जी, परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी, शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम, खेल मंत्री अरुप विश्वास की जिम्मेवारी बढ़ सकती है जबकि कोलकाता नगर निगम के मेयर व मंत्री शोभन चटर्जी के पर कतरे जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले की जिम्मेवारी से भी मुक्त किया जा सकता है।बहरहाल देखना है कि क्या होता है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •