परीक्षा में एक लाख पांच हजार 81 छात्र हुए सफल 

कोलकाता। इस वर्ष राज्य के ज्वाइंट इट्रेंस की परीक्षा में एक लाख पांच हजार 81 छात्र सफल हुए हैं। ज्वाइंट एंट्रेंस नतीजे आज को प्रकाशित हुए। इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या एक लाख 25 हजार 75 थी। जिसमें से एक लाख पांच हजार 81 छात्र सफल हुए हैं। इस वर्ष साउथ प्वाइंट स्कूल के अभिनन्दन बसु टॉपर रहे। जबकि दूसरा स्थान हरियाणा विद्यालय मंदिर के देदीप्य राय और तीसरा स्थान अर्चिस्मान ने प्राप्त किया। अर्चिस्मान डीपीसी रूबी पार्क स्कूल का छात्र है।जबकि  चौथे स्थान पर सेंट थॉमस ब्वायज स्कूल के शुभम अग्रवाल रहे। आज  दोपहर दो बजे ज्वाइंट के नतीजे प्रकाशित हुए। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.wbjeeb.nic.in से अपना रैंक कार्ड डाउनलोड करे सकते हैं। इसके अलावा परीक्षार्थी अपनी रैंक www.wbjeeb.in पर भी देख सकते हैं। विभिन्न कॉलेजों में विश्वविद्यालयों में इंजीनियर, आर्किटेक्चर और फार्मसी कोर्स की भर्ती के लिए यह परीक्षा ली जाती है। बोर्ड ने परीक्षा के एक माह के भीतर परीक्षाफल प्रकाशित कर दिए। बीते 22 अप्रैल को परीक्षा समाप्त हुई थी।पहले उच्च माध्यमिक के परीक्षाफल के प्रकाशित होने के बाद ज्वाइंट का परीक्षाफल प्रकाशित होता है। जिस कारण काफी छात्र विभिन्न कॉलेजों में भर्ती हो जाते थे। ज्वाइंट में असफल होने के डर से वे पहले किसी कॉलेज में भर्ती हो जाते हैं। इस कारण कॉलेजों को भी काफी परेशानी होती है।क्योंकि ज्वाइंट में पास हो जाने के बाद वे कॉलेज छोड़ देते हैं। ऐसा माना जा रहा है पहले नतीजे के प्रकाशित होने से दोनों पक्षों को सुविधा होगी। इस बार विशेष बात यह रही है कि इस राज्य से 65 फीसद छात्रों ने पास किया है जबकि दूसरे राज्यों के 35 फीसद छात्रों ने डब्ल्यूबीजेईई में अपनी जगह बनाई है। रांची के अभिषेक श्रीवास्तव ने नौंवा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा टॉप 10 में नौ छात्र  बंगाल के ही हैं।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •