लखनऊ। इमामिया एजुकेशनल ट्रस्ट लखनऊ द्वारा शहर के शिया पी जी गर्ल्स कॉलेज में हजरत इमाम हुसैन के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षा व जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ । साथ ही कार्यक्रम में छात्राओं को उपहार भी प्रदान किये गये। शिक्षा के महत्व पर मौजूद वक्ताओं ने रोशनी डालते हुए अपनी बात कही। मुख्य अतिथि स्वामी सरंग जी महाराज, पत्रकार महबूब रजा सिद्दीकी, मुर्तुजा अली, अफाक अहमद खान, अयाज़ अहमद और ट्रस्ट के अध्यक्ष वा आयोजक सैयद अली हुसैन कुम्मी व अन्य राज्यों से आये व उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •