संदेह के घेरे में तृणमूल समर्थक

कोलकाता। राज्य में मतदान होने से पहले ही दो लोगों देबू दास और उषा दास की हत्या की घटना से राजनीतिक पारा तब चढ़ गया जब एक माकपा कर्मी और उसकी पत्नी की हत्या का मामला प्रकाश में आया। उक्त दोनों लोगों को जलाकर मारने का आरोप तृणमूल पर लगा है। रविवार रात घटना दक्षिण 24 परगना के नामखाना स्थित काछारी बाड़ी में घटी। मृतकों के नाम देबू दास और उषा दास हैं। आरोप है कि रविवार रात एक बजे के करीब तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उनके घर में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई। इसके बाद घर से दोनों का शव बरामद किया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर के लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नही हो सकी थी।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •