हुगली। पंचायत चुनाव के लिये मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाहे जो भी दावें किये जाये लेकिन राजनीतिक खून खराबा जारी है। पांडुआ थानान्तर्गत सराई इलाके में शनिवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बमबारी की गई। इसमें दो कार्यकर्ता घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पांडुआ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों के नाम मोतीलाल देवनाथ और गणेश देवनाथ बताया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि शनिवार रात सराई तिन्ना ग्राम पंचायत के तृणमूल उम्मीदवार सुधांशु हांसदा को उनके घर पहुंचाकर जब मोतीलाल और देवनाथ वापस आ रहे थे, तो पहले से घात लागाए बैठे भाजपा एवं माकपा के कार्यकर्ताओं ने उन पर बमों से हमला बोल दिया। बम की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हुए और घायल मोतीलाल एवं देवनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय भाजपा और माकपा के नेताओं ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी का परिणाम है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •