कोलकाता। एक बस में दो महिलाओं को घूरते हुए कथित तौर पर अश्लील हरकत करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने इस घटना का वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। वीडियो की जानकारी मिलने पर कोलकाता की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी तस्वीर को पुलिस के फेसबुक पेज पर भी डाली है।जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपी हुगली जिला का रहने वाला है।पोस्ट में कहा गया है, ‘वह अश्लील हरकत कर रहा था। जब हम लोगों ने विरोध किया और बस कंडक्टर से इस बारे में शिकायत की तो उसने हमें नजरअंदाज कर दिया। 15 दिन पहले जब युवक ने अश्लील हरकत की थी तो हम लोग कुछ नहीं कर सकते थे, क्योंकि हमारे पास कोई सबूत नहीं थे। आज हमारे पास सबूत के तौर पर ये दो वीडियो हैं और हमें न्याय चाहिए।’

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •