हरियाली बचाओ के तहत किया पौधरोप

नारी शक्ति अभ्युदय ट्रस्ट की चेयरपर्सन माधवी अग्रवाल .

कोलकाता। नारी शक्ति अभ्युदय ट्रस्ट द्वारा पोर्ट अंचल व संलग्न दक्षिण चौबीस परगना जिले के तमाम जगहो पर हरियाली बचाओ अभियान के तहत किया जहां पौधरोपण किया गया वहीं लोगों को पौधे भी वितरित किये गये। नारी शक्ति अभ्युदय ट्रस्ट की चेयरपर्सन माधवी अग्रवाल ने उक्त अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ हम सब के लिए घोर मुसीबत का सबब बन सकता है। तेजी से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग से हमें सिर्फ वृक्ष ही बचा सकते हैं। इसलिए हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने बताया कि धरती को हरा भरा बनाए रखने के लिए हमारा कर्तव्य है कि हर कोई कम से कम एक एक पौधा लगाये। उन्होंने कहा कि एक देश का नागरिक होने और इस धरती का वासी होने के नाते यह जिम्मेदारी है की हम इस धरती को स्वच्छ, सुन्दर और प्रदूषण से मुक्त बनाये।हमें पर्यावरण को बचाने के लिए खुद शुरुआत करनी चाहिए और अपने आस पास की जगह को साफ़ सुथरा रखना चाहिए। अगर हर इंसान अपने आसपास की जगह को स्वच्छ बनाने लग जाए तो यह दुनिया गन्दगी से मुक्त हो जाएगी और हम एक बेहतर पर्यावरण का निर्माण कर पाएंगे। इस दौरान अभियान में सत्येन्द्र त्रिवेदी, भवतारण पाण्डेय, छोटू यादव, सैलेन्द्र कश्यप, संजय सिंह, दिनेश साव, दिनेश सिंह, सुनिल सिंह व विवेक सिंह आदि ने भी पेड़ लगाये।

Spread the love
  • 14
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    14
    Shares
  •  
    14
    Shares
  • 14
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •