हावड़ा।सड़क हादसे थम नहीं रहे है।  उलूबेड़िया के छह नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह मनसातला के समीप एक गाड़ी अनियंत्रित होकर अन्य दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उलूबेड़िया महकमा अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को कोलकाता से एक परिवार गाड़ी लेकर कोलाघाट गया हुआ था। लौटते समय उनकी गाड़ी ने अनियंत्रित होकर एक दूसरी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर उलूबेड़िया थाना की पुलिस पहुंची और घायलों को उलूबेड़िया महकमा अस्पताल पहुंचाया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई। मृत और घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •