दो-दो हजार के छह लाख के नकली नोट जब्त

मुर्शिदाबाद। मालदा व मुर्शिदाबाद जिला जाली नोटों का हब बन गया है। इन जिलों से लगातार जाली नोट बरामद हो रहे है। पुलिस ने बतया कि मुर्शिदाबाद के फरक्का थाना की पुलिस ने जाली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम साजादुल शेख और फारीजुद्दीन मित्रा हैं। साजादुल दौलताबाद थाना क्षेत्र के छघरिया का रहनेवाला है जबकि फारीजुद्दीन मालदा के वैष्णव कुमारटोला का रहनेवाला है। दोनों के पास से छह लाख के जाली नोट बरामद किए गए। बरामद सभी नोट दो हजार के हैं। फरक्का थाना के आईसी उदय शंकर घोष ने बताया कि उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की अपील की जायेगी। जानकारी के अनुसार रात दोनों को 34 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग के जिगरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार रात वह मालदा से थाली नोट लेकर उसकी तस्करी के लिए जिगरी मोड़ पहुंचे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छह लाख के जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि साजादूल काफी दिनों से जाली नोटो के व्यवसाय में लिप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।मामले पर पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि और भी कई गिफ्तारी हो।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •