रांची। झारखंड निकाय चुनाव में 34 निकायों में भाजपा और आजसू को 23 सीटों पर जीत मिली है। अकेले भाजपा ने 21 निकायों पर कब्‍जा जमाया है। इनमे पांचों नगर निगम की सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस ने पांच, झामुमो ने तीन सीटें जीती हैं। निर्दलीय प्रत्‍याशी ने दो सीटें जीतीं हैं। झाविमो और राजद के खाते में एक-एक सीट है। वहीं, झुमरीतिलैया उपचुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत हासिल की है। निकाय चुनाव में रांची के महापौर सीट और उप महापौर सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा प्रत्याशी आशा लकड़ा ने झामुमो की प्रत्याशी वर्षा गाड़ी को 39 हजार से अधिक वोटों से हराया है। इस सीट पर आजसू तीसरे नंबर पर रहा, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को चौथा स्थान मिला।वहीं, उप महापौर की सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं। उनकी जीत तय हो गई है। वोटों की गिनती के बाद भाजपा की आशा लकड़ा ने महापौर पद पर जीत हासिल की। नगर निगम की महापौर और उप महापौर सीट पर इससे पहले भी भाजपा का कब्जा रहा है। दोनों ने दूसरी बार एक साथ सफलता हासिल की है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •