गेंद समझकर बच्ची बम को घर ले आयी

कोलकाता। किसी वस्तु को गेंद समझकर बैग में रखने के दौरान विस्फोट के कारण एक बच्ची सहित दो लेग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घायल नाबालिग का नाम पौलमी हालदार (7) एवं चाचा का नाम हरेकृष्ण है।  घटना उत्तर 24 परगना जिले के हाड़वा इलाके की है।  घायलों को हाड़वा ब्लॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सात वर्षीय पौलमी घर के सामने पेड़ के पास रखे हुए बम को गेंद समझकर खेल रही थी। इसके बाद उसने बम को बैग में रखकर घर गई। घर में बैग से बम के निकालते ही वह फट गया। इस हादसे में उसका बांया हाथ घायल हो गया। चोटें पेट एवं आंख में लगीं। उसके पास ही खड़ी उसके चाचा हरेकृष्ण के पांव में भी चोट लगी। दोनों को स्थानीय लोग तथा परिजन हाड़वा ब्लॉक अस्पताल ले गए। जहाँ से पौलमी की हालत बिगड़ने पर आर. जी. कर अस्पताल में स्थानान्तरित किया गया है। घटना की खबर पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। दोनों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की आरोपो की माने तो पंचायत चुनाव के मद्देनजर इलाके में आतंक फैलाने की कोशिश विरोधी दल कर रहे हैं।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •