आन्दोंलन कर रहे भाजपाइयों ने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर पुष्प अर्पित की

फिरोज आलम
कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट के अस्थायी तौर पर पंचायत चुनाव पर रोक से राज्य की सत्ताधारी सरकार के विऱोधियों को तो जैसे तो जश्न का कोई मौका मिल गया हो। हलांकि भाजपा पहले ही उच्च न्यायालय के फैसले के तहत राज्य की सत्ताधारी सरकार पर दबाव बढ़ाने की रणनीति ले चुकी है। आज महानगर के मेयो रोड में महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे भाजपा की ओर से किये धरना, प्रदर्शन के दौरान कोर्ट के फैले पर उत्साह देखी गई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव कैलाश विजयवर्गीय, बाबुल सुप्रिया,रुपा गांगुली, राहुल सिन्हा, मुकुल राय आदि इस धरना, प्रदर्शन में मौजूद रहें। कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। कैलाश विजयवर्गीय ” ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। राज्य में पंचायत चुनावों को लेकर अराजकता फैलाई जा रही थी। तृणमूल सरकार द्वारा लोकतंत्र को लूटने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले के बाद राज्य सरकार पर करारा तमाचा लगा है। मुकुल राय ने कहा कि कोर्ट के निर्देश से आम लोगों की जीत हुई है। वरना यहां तो मीडिया कर्मियों को भी नहीं बख्शा जा रहा था। वहीं राहुल सिन्हा ने कहा, “इस फैसले से साबित हो गया है कि, नामांकन प्रक्रिया सही नहीं था। लोकतंत्र को लूटी जा रहा था। कोर्ट का यह निर्णय ऐतिहासिक है। जबकि बाबुल सुप्रियो ने कहा कि इस फैसले से राज्य सरकार को जबरदस्त झटका लगा है। प्रतिकात्मक धरना प्रदर्शन के दौरान कोर्ट के फैसले से खुश भाजापा नेताओं ने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत करा दिया। इस दौरान प्रदेश भाजपा के तमाम नेता समेत दिनेश पाण्डेय, छोटू यादव आदी मौजूद रहें।

Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •