झाड़ग्राम। राज्य के ग्राणीण इलाकों में जंगल से आये हातियों के हमले में लोगों की मौत का क्रम थम नहीं रहा है। ऐसे में ताजा घटना में दो गांवों में हाथी के हमले दो लोगों की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह बारोडांगा और ढेरीगरिया गांव में एक व्यक्ति व एक महिला की मौत हो गई। ढेरीगरिया ग्राम निवासी पूर्णिमा महतो गुरुवार सुबह जंगल में महुआ बटोरने गयी थीं। इसी दौरान दो हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक जंगल से एक हाथी निकला और पूर्णिमा पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके कुछ ही घंटों बाद दूसरी घटना घटी। सुकनाखाली ग्राम के निवासी चितरंजन महतो साइकिल से बालीभाषा के लिए निकले थे। इसी दौरान दो हाथी टेघरिया ग्राम की ओर जा रहे थे। चितरंजन को साइकिल से जाता देख एक हाथी ने उसे साइकिल समेत उठा कर जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर के लिखे जाने तक वन विभाग द्वारा बेकाबू हो चुके गजराज यानी हाथियों को जंगल की ओर नहीं खदेड़ा जा सका था।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •