हादसे से अन्य इलाकों से टूटा संपर्क

हावड़ा। जगतबल्लभपुर के दो नंबर खाड़ा पाड़ा इलाके में मंगलवार की सुबह एक ब्रिज चर मरा कर  गिर पड़ा। खाड़ापाड़ा खाल (बड़ा नाला) पर बना यह ब्रिज काफी पुराना था। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन से ब्रिज की मरम्मत कराने की काफी दिनों से मांग की जा रही थी। बावजूद इसके अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर खाल से अवैध रूप से मिट्टी भी निकाली जा रही थी।माना जा रहा है कि खाल से मिट्टीे निकालने के कारण खस्ताहाल ब्रिज कमजोर होकर गिर पड़ा है। ब्रिज के गिरने के कारण जगतबल्लभपुर का अन्य इलाकों से संपर्क टूट गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है।स्थानीय लोगों ने कहा कि लगता है कि सरकार को हमारी कोई सुध ही नही है। अगर ऐसा है तो हमलोग बी चुनाव में एसका जवाब देगे।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •