हादसे में एक एसआई की मौत, चार पुलिस कर्मी भी घायल

बीरभूम। टीएमसी नेता अणुव्रत मंडल की पायलट कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हादसे में एक एसआई धनपत साहा की मौत हो घई है। पुलिस ने बताया कि घटना आउसग्राम के समीप मंगलवार सुबह घटी। इस दिन तृणमूल जिला सभापति अणुव्रत मंडल की पायलट कार से लारी की ामने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार पुलिस के एसआई धनपत साहा की मौत हो गई और अन्य चार पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। घायल पुलिसवालों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने बयानों से हमेशा विवादो में रहने वाले अणुव्रत की पत्नी महानगर कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं। पत्नी को देखने के लिए वह रोज ही महानगर जाते हैं। सोमवार रात भी वे बोलपुर से कोलकाता जा रहे थे। उनके साथ एक पायलट कार थी। वह पायलट कार उन्हें बर्दवान छोड़कर मंगलवार तड़के बोलपुर वापस लौट रही थी। इसी दौरान आउसग्राम के समीप पायलट कार की टक्कर एक लॉरी से हो गई। जिससे घटना स्थल पर ही उसमें बैठे एसआई धनपत राय की मौत हो गई और चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया गया जहां से मंगलवार सुबह उन्हें कोलकाता भेज दिया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •