कोलकाता। सड़क हादसों में कमी नही आ रही है। उत्तर चौबीस परगना जिले के  टीटागढ़ नगरपालिका के सामने बीटी रोड पर रविवार रात को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम अमित सागर (29) है और वह टीटागढ़ के पुरानी बाजार का निवासी था। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात को 11 नम्बर बस पर अमित चढ़ रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गिर गया। इसके बाद बस उसे रौंदती हुई आगे निकल गई। घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, चालक दुर्घटना के बाद बस को खड़दह से कुछ दूरी पर रास्ते में खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में कर लिया है ।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •