सौम्य सरकार
कोलकाता। महानगर में सड़क हादसों का क्रम थम नहीं रहा है। आज तारारातला में टकसाल के सामने ही सड़क हादसे में एक व्यक्ति विनय राम (45) की मौत हो गई। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना आज दोपहर से पहले लगभग 11 बजे घटी। विनय टकसाल के पास तारातला ब्रिज के सामने बिजली के एक खम्भे के सामने बात कर रहें थें कि अचनाक ही एक गैर सरकारी बस का नियंत्रण खो गया व बस ने विनय को जोरदार टक्कर मारी दी। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर ही विनय की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि डायमण्ड हार्बर से कोलकाता आ रही बस ने नियत्रंण खोकर एक वाहन को टक्कर मारते हुए एक पेड़ से टकराई व फिर बिजली के खम्बे के पास खड़े विनय को रौॆंद दिय़ा। जबकि वहां खड़े अनेक लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद समसामयिक तौर पर लोगो का गुस्सा फूटा लेकिन पुलिस ने स्थिती पर काबू कर लिया। घटना के बाद घंटों यातायात व्यवस्था ठप रही।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •