हावड़ा। दौलत के लालच में अंधे होकर घर की वधु के पेट पर लात मारने की घटना में गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि घटना पारिवारिक कलह को लेकर घटी। उक्त महिला के पांच माह के गर्भस्थ बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज को लेकर हुए विवाद के दौरान विवाहिता की पिटाई कर दी गई। गर्भवती महिला के पेट में लात मारने का आरोप है। गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई।पीड़िता प्रियंका साव का इलाज हावड़ा जिला अस्पताल में चल रहा है। यह घटना बाली थाना के वीरेश्वर चटर्जी लेन इलाके में घटी है। बुधवार को अस्पताल में गर्भस्त बच्चे की मौत हुई। आरोप है कि विवाहिता, प्रियंका साव पर उसके ससुरालवाले मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बना रहे थे। पांच लाख रुपये लाने को कहा गया था। विवाहिता ने मायके से रुपये लाने से इन्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि इसे लेकर पति समेत पूरा परिवार प्रियंका पर खफा था। बीते रविवार को इस मामले ने फिर से एक बार जोर पकड़ा। रामनवमी के मौके पर ससुराल के लोगों ने प्रियंका की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान चोट लगने के कारण गर्भवती प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई। प्रियंका के पेट में लात मारने का आरोप है। पति राजेश साव पर इस कृत्य को अंजाम देने का आरोप है।प्रियंका को हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल प्रियंका का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि साल 2015 में दोनों की कोर्ट में शादी हुई थी। हालांकि बाद में साल 2016 में दोनों का पारंपरिक रीति- रिवाज के अनुसार विवाह हुआ। पीड़ित परिवार के अनुसार शादी में बतौर दहेज तीन लाख रुपये दिए गये थे।आरोप है कि इसके बाद भी पैसों के लिए प्रियंका पर पति समेत उसका पूरा परिवार हमेशा दबाव बनाया करता था। पीड़िता के परिवार ने राजेश के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथिमकी दर्ज करवाई है। अब तक आरोपित पति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •