कोलकाता। श्री रामनवमी उत्सव कार्यक्रम की कड़ी में दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर अंचल में सद्भावना भवानीपुर द्वारा श्री रामनवमी उत्सव शोभायात्रा जुलूस निकाला गया जिसमे सैंकड़ो की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। उक्त शोभायात्रा जुलूस ने भवानीपुर अंचल की परिक्रमा की जहां लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का जगह जगह स्वागत किया। सद्भावना के सचिव ओम प्रकाश मिश्रा ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि श्रीराम हर दिल में बसे हैं। अंतरमन में भक्ति से देखने पर श्रीराम जरुर दिखेंगे। शोभायात्रा में संरक्षक भीम वर्मा, अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, सहित संजीत शर्मा, मार्कण्डेय मश्रा, सुरेश पाण्डेय, छोटू यादव, असीमा बिश्वास आदी शामिल हुए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •