हावड़ा। दो वाहनों की टक्कर में जहां बड़ा हादसा टल गया । एक गैस सिलेंडर भरी लारी ने अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर में टक्कर मार दी। इसमें लारी चालक सुधीर कुमार घायल हो गया। घटना हावड़ा के उलूबेड़िया के मालंचबेड़िया के छह नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाईपास रोड पर घटी। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक सिलेंडर लदी लारी हल्दिया से कोलकाता जा रही थी। इसी दौरान नियंत्रण खोकर लारी ने बाईपास रोड पर खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी। धक्का लगते ही लारी का सामने का हिस्सा पिचक गया। जिसमें लारी चालक फंस गया। वह काफी देर तक केबिन में फंसा रहा। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पहले अंदर फंसे चालक को निकालने की कोशिश की। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे के बाद गैस कटर से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उलूबेड़िया महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंतत: डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •