जयदीप यादव

कोलकाता। कोलकाता। मटियाबुर्ज स्थित टीजी रोड़ के मैलाडिपो भगाड़ मैदान से आज श्री रामनवमी उत्सव शोभायात्रा जुलूस निकाला गया जिसमे हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। उक्त शोभायात्रा जुलूस का आयोजन श्री रामनवमी उत्सव समिति द्वारा किया गया । समिति की ओर से रतन सिंह व भगवानजी झा ने बताया कि यह हिंदुओं के लिये गर्व की बात है कि घर की महिलाएं पहली कतार में रहीं। जुलूस ने मटियाबुर्ज अंचल की परिक्रमा की जहां लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का जगह जगह भव्य स्वागत किया। इससे पहले भजन संध्या व माता रानी का जगारण सहित नृत्य नाटिका का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में चंद्राणी झा, शम्भू साव, चंन्द्र शेखर प्रसाद, राहुल शुक्ला, पंकज गुप्ता, बीरबहादूर सिंह, संदीप यादव, रवि यादव, सोनू केशरी, राजेश राय, राहुल अग्रवाल, अमित प्रसाद आदी शामिल हुए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •