सिलीगुड़ी। पुलिस ने आज 10 नंबर लाइन में नदी किनारे एक मानव कंकाल बरामद किया है। घटना बागडोगरा थाना के गंगाराम चाय बागान के इलाके की है।  कंकाल के पास पाए गए आधार कार्ड के कारण उसकी पहचान माटीगाड़ा तुब्बाजोत निवासी अजीत कुमार भट्टाचार्य (72) के रूप में की गई है।कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी दीपांजन दास ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि नदी के किनारे एक कंकाल पड़ा हुआ है।पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से एक आधार कार्ड पाया गया। उसमें माटीगाड़ा तुब्बाजोत अजीत कुमार भट्टाचार्य अंकित था। उसमें जन्म का वर्ष 1945 लिखा हुआ था। इसके बाद माटीगाड़ा पुलिस उसके परिजन को अपने साथ घटनास्थल पर ले गई। परिजन ने जूता को देखकर पहचान की कि मृतक अजीत कुमार भट्टाचार्य का ही कंकाल है। वे दिमागी तौर से बीमार चल रहे थे।गत वर्ष जुलाई में ही वे घर से निकल गए थे। उसके बाद नहीं मिल पाए। इस संबंध में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि वृद्ध की मौत कैसे और कब हुई है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •