हुगली। दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गये। घटना शुक्रवार रात हुगली जिले के सिंगूर स्थित कामारकुंडू सिनेमातल्ला में घटी। घायलों को पहले सिंगूर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर वहां से उन्हें गंभीर हालत में कोलकाता रेफर कर दिया गया। दोनों का घर सिंगूर थाना इलाके में है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 10.30 बजे के करीब कामारकुंडू से तेज गति से एक बाइक आ रही थी। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही एक बाइक ने सिनेमा तल्ला के पास उसे पकड़ मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सिंगूर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •