कोलकाता।पूर्व तृणमूल नेता व पूर्व मंत्री मंजुल कृष्णा ठाकुर के बेटे शांतनु ठाकुर को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार रात उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा थाने की पुलिस ने उसे ठाकुरनगर से गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ठाकुरनगर के ठाकुरबाड़ी से एक सोने के गहने की चोरी हुई थी। गायघाटा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस घटना की जांच के सिलसिले में शुक्रवार पुलिस की टीम ठाकुरबाड़ी में पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों के गिरफ्तार करने के दौरान शांतनु ठाकुर व तपन किरण मजूमदार नामक व्यक्ति ने पुलिस को बाधा दिया। आरोप है कि इस दौरान गायघाटा थाने के प्रभारी(थानेदार) के साथ मारपीट भी की गई, जबकि शांतनु ने इस आरोप को मानने से इन्कार करते हुए कहा है कि वह सिर्फ यह जानना चाह रहा था कि पुलिस क्यों गिरफ्तार करने आई है। पुलिस के काम में किसी तरह का बाधा देना नहीं है और ना ही किसी पुलिस कर्मी को पीटा गया है। ज्ञात हो कि मंजुल कृष्ण ठाकुर तृणमूल छोड़कर बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। परंतु, कुछ माह बाद भाजपा से भी अलग हो गए थे। बनगांव लोकसभा उप-चुनाव में शांतनु ठाकुर भाजपा प्रत्याशी थे। तृणमूल प्रत्याशी व शांतनु की चाची से ही हार गए थे।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •