मुर्शिदाबाद। सड़क हादसों का क्रम थम नहीं रहा है। लारी एवं मोटरबाइक की टक्कर में दम्पति की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 11:30 बजे मुर्शिदाबाद जिले के महेशपुर स्थित 34 नंबर राजमार्ग की है। मृतकों के नाम खदरुल शेख (42) तथा सायेदा बीबी (39) है। इस घटना में दम्पति के एक रिश्तेदार को गम्भीर चोटें आई हैं। मृत दम्पति डोमकल के रहने वाले हैं। घायल तमन्ना खातून (12) को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिसकी वजह से कुछ देर तक यातायात बाधित हुआ। बेलडांगा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सड़क से जाम हटवाया। लॉरी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि लॉरी चालक व खलासी फरार हैं। पुलिस फरार लॉरी चालक व खलासी की तलाश कर रही है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •