कोलकाता। अलीपुर संशोधनागार में एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी कैदी के परिवार वाले अपने उसका शव घर लाना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण शव को घर लाने में वे लोग असमर्थ है। परिवार वाले चाहते हैं कि शव को घर लाने में कोई उनकी सहायता करे। वहीं संशोधनागार में कैदी मृत्यु होने से परिवार वालों ने सवाल भी उठाये हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत कैदी का नाम बुद्धु साहा (62) है। वह मालदा थाने के माधाईपुर भाटारापाड़ा गांव का निवासी था। करीब 1 साल 1 महीने पहले बुद्धु साहा को एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह अलीपुर संशोधनागार में था। मृतक की पत्नी ऊषा साहा ने बताया कि उनके पति को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।बुधवार रात पुलिस ने बताया कि उनके पति की मौत हो गयी है। ऊषा साहा ने बताया कि गत 16 तारीख को मालदा जिला अदालत में पेशी के वक्त जब वे अपने पति से मिली थी तो उसने उन्हें बताया था कि वह स्वस्थ है। बुद्धु साहा को अलीपुर संशोधनागार में कब ले जाया गया, इसके बारे में भी ऊषा साहा को कुछ नहीं पता था। अब ऊषा साहा अपने पति का शव घर लाना चाहती है। दूसरी ओर मृतक की बेटी कंचन साहा ने बताया कि आर्थिक अभाव के कारण हम इतनी दूर से अपने पिता के शव को लाने में असमर्थ हैं। कंचन ने बताया कि स्वस्थ होने के बावजूद कैसे उसके पिता की मौत हुई, इसकी भी उसे कोई जानकारी नहीं है। उसने कहा कि हम शव को घर लाना चाहते हैं। इसके लिये कोई हमारी मदद करे।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •