गर्लफ्रेंड ने लगाया शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप

कोलकाता। टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष पर एक लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया है। 18 वर्षीय लड़की ने सौम्यजीत के खिलाफ बारासात महिला पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।लड़की का कहना है कि सौम्यजीत घोष ने शादी का वादा किया था, लेकिन फिर मना कर दिया। युवती ने आगे कहा कि दोनों घोष के महानगर कोलकाता स्थित फ्लैट में मिले। घोष और लड़की की पहली बातचीत 2014 में सोशल मीडिया पर हुई और फिर दोनों रिलेशनशिप में आए। लड़की ने बताया कि 3 साल तक उनका रिश्ता रहा। शादी का झांसा देकर घोष ने कई बार संबंध भी बनाए। शिकायत में भी दर्ज किया गया कि युवती गर्भवती हुई और जोर देने के बाद उसे गर्भपात से गुजरना पड़ा। एबेला के हवाले से एक सूत्र ने कहा कि घोष और युवती ने नॉर्थ बंगाल के एक मंदिर में शादी भी की थी। बता दें कि सौम्यजीत घोष ने 2012 और 2016 ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घोष के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा समेत भारतीय दंड विधान की धारा 376 (दुष्कर्म), 417 (धोखाधड़ी), 313 (जबरदस्ती करने) और 120 बी (षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं गैर जमानती हैं। माना जा रहा है कि प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •