कोलकाता। मटियाबुर्ज स्थित नादीयाल थाने के दो कार्यरत पुलिस अधिकारियों पर कुछ सामाजिक तत्वों ने हमला कर उन्हें पीटा। किया।घायल दोनों पुलिस अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस घटना में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पलिस ने बताया कि बिती रात सब इंसपेक्टर दिलीप यादव व अमित हलदर इलाके में गश्त लगा रहें थें। तभी कुछ बदमाशों को इन लोगों ने हंगामा करते देखा और इन्हें ललकारा। ऐसे में हंगामा कर रहें ऩईमुन खान उर्फ बापी के गुट ने पुलिस अधिकारियों पर हमला कर उन्हें पीटा और और साथ ही चेतावनी दी की दुबारा आने पर उनकी जान जा सकती है। इस घटना की खबर पाकर पुलिस की टीम जब इलाके में गई और गायल पुलिस वालों को अस्पताल भेजा। डीसी पोर्ट सय्यद वकार रजा ने बताया कि मुख्य आरोपी ऩईमुन खान उर्फ बापी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश करने पर कोर्ट द्वारा आरोपी को पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •