कोलकाता। महानगर कोलकाता के एक कारोबारी ने लुधियाना के एक होटल में आत्महत्या कर ली। 50 वर्षीय अमरजीत सिंह का शव होटल के कमरे में लटकता हुआ मिला। वह 10 दिन पहले कारोबार के सिलसिले में लुधियाना आया था और सुभानी बिल्डिंग इलाके के कक्कड़ होटल में ठहरा था। वह हुबली का रहने वाला था और शेयर का कारोबार करता था। उधर घटना का सूचना पाकर ए.सी.पी. नॉर्थ लखबीर सिंह टिवाणा, एस.एच.ओ. कोतवाली बलबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।पुलिस को कमरे में से एल्प्रैक्स की गोलियों का एक पत्ता भी मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। टिवाणा का कहना है कि जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। होटल मैनेजर जसवंत सिंह रावत ने बताया कि अमरजीत पहले भी कई बार उनके होटल में आकर ठहर चुका है। इस बार 10 दिन पहले वह आया था व आज सारा दिन कमरे से बाहर नहीं आया। दोपहर करीब 2.30 बजे अमरजीत के बेटे जिम्मी का होटल के लैंडलाइन नंबर पर फोन आया कि उसके पिता फोन नहीं उठा रहे हैं जिस पर उन्होंने वेटर को देखने के लिए भेजा। कई बार दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। वेटर यह सोच कर वापस आ गया वह आराम कर रहा होगा। फिर जिमी का फोन आया। इस बार भी अमरजीत ने दरवाजा नहीं खोला। किसी तरह से उन्होंने रोशनदान में झांक देखकर तो पंखे से अमरजीत का शव लटक रहा था जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी और पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने अमरजीत के परिवार वालों व लोकल रह रहे उसके जानकारों को इसकी जानकारी दी जो देर रात होटल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि हालातों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अमरजीत डिप्रैशन में था। बताया जाता है कि मृतक पहले ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •