कोलकाता। अमहर्स्ट स्ट्रीट में 100 साल पुरानी एक इमारत की खिड़की टूटने से तीन लोग गायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यहां 100 साल पुरानी एक इमारत की खिड़की रविवार को टूट कर गिर गई, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। अमहर्स्ट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना 104 एपी रोड श्रीमानी बाजार इलाके की है। जहां एक पुरानी तीन मंजिला इमारत से रविवार अपराह्न् एक बड़ी खिड़की का हिस्सा टूट कर गिर गया। दूसरी तरफ फुटपाथ पर बैठे दो दुकानदार घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दो घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य यात्री, जिसे दुर्घटना में मामूली चोट आई है, उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कहा कि कई किरायेदार पुराने आवासीय भवन में रह रहे हैं। घर का क्षतिग्रस्त हिस्सा वर्तमान में बंद है। पुलिस अधिकारी ने कहा, कई लोग अब भी घर में रह रहे हैं। नगर प्रशासन ने अबतक इसे ‘खतरनाक’ करार नहीं दिया है। हम इसकी जांच करेंगे कि इसके सुरक्षा मानक को बनाए रखा गया है या नहीं और क्या इसमें किसी मरम्मत कार्य की जरूरत है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •