पुलिस का मानना विषाक्त पेय पीकर की खुदकुशी

हावड़ा। हैदराबाद के सिकंदराबाद में हावड़ा के एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सभी हावड़ा के डोमजूड़ स्थित घोष पाड़ा के रहने वाले थे। मृतकों में स्वरूप गोपाल (37) पत्नी दीपाली दास (30), बेटी तीतली दास (7) व तीन माह का एक बच्चा शामिल है। सिकंदराबाद की स्थानीय पुलिस ने चारों शवों को घर से बरामद किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिकंदराबाद के मोहनकाली थाना इलाके में घटना घटी है। स्वरूप आभूषण कारीगर था। वह सिकंदराबाद में आभूषण बनाने के कार्य से जुड़ा था। सिकंदराबाद पुलिस के प्राथमिक अनुमान के अनुसार विषाक्त तरल पीकर परिवार ने खुदकुशी की है। बीते 10 साल पहले स्वरूप काम के सिलसिले में मुंबई गया था। वहां उसने दिपाली से शादी की। इसके बाद वह सिकंदराबाद चला गया। वह वहां बीते पांच साल से किराए के मकान में सपरिवार रह रहा था। यहां वह जनरल मार्केट में एक गहने की दुकान में आभूषण कारीगर के रूप में कार्यरत था। तीन माह पहले स्वरूप की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि स्वरूप का परिवार के लोगों से कम ही बात होती थी। वह कभी-कभार डोमजूड़ में अपने रिश्तेदारों से फोन पर बात करता था। इसके अलावे और किसी से उसका कोई संपर्क नहीं था। जानकारी के अनुसार, स्वरूप ने काफी रुपये उधार ले रखा था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इधर, बकाया लौटाने को लेकर देनदारों का स्वरूप पर दबाव भी था। माना जा रहा है कि बकाया रुपये लौटाने में कथित असमर्थता के कारण स्वरूप मानसिक रूप से परेशान था। इस बाबत एक परिचित ने स्वरूप को फोन पर संपर्क करने की, लेकिन बार-बार फोन करने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसे संदेह हुआ। उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर चारों शवों को बाहर निकाला। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इधर, सिकंदराबाद की स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी जोमजूड़ में स्वरूप के परिवार को दी। इस बाबत डोमजूड़ के विधायक व सिंचाई मंत्री राजीव बनर्जी के पहल पर मृतकों के परिजनों को सिकंदराबाद भिजवाने की व्यवस्था की गई। स्वरूप के परिजन प्लेन से सिकदंराबाद के लिए रवाना हो गएं। इधर, मृतक के परिवार ने हत्या का संदेह जताया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •