कोलकाता। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती पर उन्हें फेसबुक पर श्रद्धांजलि दी।बांग्लादेश के फरीदपुर जिले में 17 मार्च, 1920 को जन्मे शेख मुजीबुर्रहमान को बंगाली देशभक्त के रूप में जाना जाता है इसलिए उन्हें बंग बंधु कहा जाता है। वे बांग्लादेश के संस्थापक नेता थे और वहां के प्रथम राष्ट्रपति बने और बाद में प्रधानमंत्री भी निर्वाचित हुए। 1975 में हत्या के समय तक वे प्रधानमंत्री के पद पर थे। बांग्लादेश को आजाद कराने में उनकी अहम भूमिका थी।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •