कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विमान में बार-बार आ रही गड़बड़ी की केन्द्र जांच कर रहा है। उक्त बात शनिवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कही। उन्होंने उक्त बात महानगर कोलकाता में कही। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के विमान में बार-बार आ रही गड़बड़ी की केन्द्र जांच कर रहा है। मैंने इसे काफी गंभीरता से लिया है। सीएम के विमान लैंडिग में कई बार गड़बड़ियां देखी गईं। सीएम ने खुद इस पर कई बार गुस्सा जताया है। प्रश्न है कि भारतीय राजनीति में अहम स्थान रखने वाली ममता बनर्जी के साथ ऐसा कैसे हो रहा है। अगर ऐसा हो रहा है तो यह ठीक नहीं है। जयंत सिन्हा ने एयरपोर्ट अधिकारियों से भी इस बारे में जानकारी ली है और उनसे कहा है कि अब पुलिस भी मुख्यमंत्री के विमान की गड़बड़ी के मामले को देखेगी। इस पर सिन्हा ने कहा कि प्रोटोकॉल के कुछ दिशा-निर्देश तो हैं ही। इसके बारे में देखना होगा।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •