सिलीगुड़ी। शहर के हाकिमपाड़ा के गोष्ठोपाल शरणी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एटीएम तोड़कर रुपए लूटने का प्रयास विफल रहा। यह घटना शुक्रवार रात की है। एटीएम के आसपास के दुकानदारों ने शनिवार सुबह एटीएम को टूटा देख पुलिस को इसकी खबर दी, जिसके बाद पानीटंकी चौकी से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के माध्यम से एटीएम प्रबंधन को पूरी घटना की जानकारी दी गई है। हालिया दिनों में शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे एटीएम को अज्ञात बदमाशों द्वारा लूटे जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस इस मामले में लिप्त लोगों की तलाश में जुटी है और एटीएम परिसर की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •