40 लोगों को चूना लगाने का आरोप

कोलकाता।विदेश में नौकरी दिलाने के नाम करोड़ों की ठगी करने के मामला प्रकाश में आया है। भले ही पुलिस ने पहले मामले पर कार्रवाई नहीं की लेकिन पीडिता ने खुद आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने बताया कि कनाडा में माइन में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप एक व्यक्ति पर लगा है। आरोप है कि थाने में उसकी शिकायत नहीं ली गई। इसके बाद पीड़ित खुद ही आरोपी को पकड़कर थाने ले आये और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ितों का आरोप है कि रिजेंट पार्क इलाके के रहने वाले संजय बसु ने उन्हें कहा कि अगर वे उसे तीन लाख रुपये देंगे तो वह उन्हें कनाडा में नौकरी दिला सकता है। उसकी बात पर कई युवकों ने उसे रुपये दिए। पीड़ितों ने बताया कि उसे 40 युवकों ने रुपये दिए। उन्होंने बताया कि पहले उसने तीन लाख रुपये मांगे फिर इसे चार लाख कर दिए। संजय ने उन्हें कनाडा में तीन लाख महीने वेतन पर नौकरी देने की बात कही थी। संजय ने वादे के मुताबिक उन्हें पासपोर्ट और वीजा दिया लेकिन पीड़ितों ने जांच की तो पाया कि वह सब नकली हैं। इसके बाद उन्होंने संजय से रुपये लौटाने की मांग की लेकिन उसने समय मांगा। कुछ दिन बीत जाने के बाद भी उसने रुपये नहीं लौटाये तो उन्होंने थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की। इसके बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने ही बेहला के ठाकुर पुकुर से आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गए। फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। खबर के लिखे जाने तक पुलिस उक्त मामले पर अधिक जानकारी देने से इंकार किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •