दुबई से जुड़े हैं मादक गिरोह के तार

कोलकाता। राज्य सहित महानगर से मादक पदार्थों के सौदागरों की गिरप्तारी जारी है। इसी क्रम में मादक द्रव्यों की तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पार्क स्ट्रीट के अभिजात बार के सामने से शुक्रवार रात तीनों को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि कोलकाता में मादक द्रव्यों की तस्करी करने वाले एक युवक को बुधवार को नाशिक से गिरफ्तार किया गया था। उसका नाम कमलेश वास्तव (20) है। वह मादक द्रव्य मुंबई से खरीदकर उसे कुरियर से कोलकाता भेजता था। एनसीबी सूत्रों के अनुसार मादक गिरोह के तार दुबई से जुड़े हैं। बताया जाता है कि पार्क स्ट्रीट के प्रिंट्स बार के पास एक नाइट क्लब है। पुलिस की खुफिया विभाग की टीम को पता चला कि शनिवार को वहां तस्करी होने वाली है। इसलिए पुलिस टीम पहले से ही वहां सादे पोशाक में मौजूद थी। वहां तीनों के पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 11.6 ग्राम एमडीएमए मादक द्रव्य जब्त किया गया है। तीनों गिरप्तारों को आज कोर्ट में पेश किया गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •