हुगली। सड़क हादसों का क्रम जारी है। हुगली जिले में बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात हुगली जिले के श्रीरामपुर में घटी। मंगलवार रात करीब 9.30 बजे बाइक से प्रसेनजीत नन्दी नामक युवक श्रीरामपुर से चुचुड़ा अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान श्रीरामपुर रेल ब्रीज के पास एक बस की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे वाल्स अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।मामले पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में ट्राफिक पुलिस की कमी के कारण वाहन चालक मन मर्जी से वाहन चलाते हैं।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •