नईदिल्ली।

एक बार फिर पुलिस ने देश में नापाक हरकतों को जाम देने से पहले संदिग्ध आंकियों को दबोचा  है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस और एनआईए के संयुक्त ऑपरेशन में दिल्ली, गाजियाबाद और देवबंद से कुल 12 संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से 3 को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार संदिग्धों में देवबंद का कुख्यात शारिक भी है।

यूपी के देवबंद से भी चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें कुख्यात शारिक भी है। इसके अलावा दिल्ली के इंदरपुरी, भजनपुरा और चांद बाग इलाकों से भी आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इनके पास से कुछ विस्फोटक भी बरामद हुए हैं।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों से खबर आ रही है कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है जब कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छापेमारी अभी जारी है। दो संदिग्धों की पहचान माजाहिर और ताहिर के तौर पर अभी तक हुई है। गौरतलब हो कि पठानकोट में आतंकी हमले के बाद से दिल्ली पुलिस को लगातार राजधानी में आतंकी हमले के इनपुट मिल रहे हैं। बहरहाल खबर के लिखे जाने तक जांच का काम चल रहा था।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •