बरुईपुर में युवक का सिर काट कर हत्या का संदेह

रमेश राय 

कोलकाता। बिते 24 घंटे के मध्य पुलिस ने दक्षिण चौबीस परगना जिले के बरुईपुर, नोदाखाली व जयनगर से एत महिला सहित कुल तीन लोगों के शव बरामद किया है। एक लाश तो सिर कटी अवस्था में मिली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बारूईपुर थाना के धपधपी पोड़ागोई इलाके में बुधवार को एक युवक का सिर कटा शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार बारूईपुर थाने के आईसी और एसडीपीओ अर्क बंद्योपाध्याय मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है यह हत्या का मामला है। दुसरी घटना जिले के नोदाखाली की है । यहां के चड़डेंगरिया खाल के किनारे से पुलिस ने एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश आज सुबह बरामद किया। उक्त शव एक प्लास्टीक में था। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस को शव मिला। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर शव किसी पुरुष का लग रहा है। शरीर से मांस गल गये है और ज्यदातर हड्डियां ही नजर आ रही है। शव को फारेंसिक जांच के लिये भेजा गया है। तीसरा शव पाये जाने की घटना जिले के ही जयनगर स्थित सियालदा दक्षिम शाखा के लक्खी कांतपुर लाइन में द. बारासात स्टेशन के रेल लाइन के किनारे की है। जहां से रेल पुलिस ने एक महिला आरती हलदर (55) का शव पाया। वह जयनगर के रायनगर ग्राम की निवासी थी। आज वह अपने गर से किसी काम के लिये निकली थी और फिर वह घर नहीं लौटी। महिला का शव रेल लाइन के पास देख कर लोगों ने जीआरपी को सूचना दी।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •