हुगली। बुनियादी हक के मांग पर आज श्रमिकों का गुस्सा कंपनी प्रबंधन के खिलाफ फूटा। उत्तेजित श्रमिको के असंतोष के कारण भद्रेश्वर के बिघाटी इलाके में स्थित एक केमिकल कारखाना बंद हो गया। मंगलवार सुबह काम बंद कर श्रमिकों ने कारखाना गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस कारखाने में स्थायी और अस्थायी कुल 250 श्रमिक हैं। श्रमिकों का आरोप है कि दुर्गापूजा के बाद से ही मिल प्रबंधन काम का एग्रीमेंट, पीएफ और श्रमिकों के स्थायीकरण को लेकर बहानेबाजी कर रहा है। बार-बार कहने पर भी कोई लाभ नहीं हुआ। इसलिए श्रमिक ओवरटाइम बंद कर श्रमिक धीरे-धीरे उत्पादन कर रहे थे। इसके बाद भी कुछ नहीं होने पर मंगलवार सुबह उन्होंने काम बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रबंधन उनके साथ बैठकर उनकी मांगों का हल नहीं निकाल लेता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इधर खबर के लिखे जाने तक कंपनी की ओर सो किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •