बर्द्धवान।जिले के बर्द्धवान स्टेशन इलाके से सोमवार रात नारकोटिक्स विभाग ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 28 किलो गांजा बरामद किया गया है। सोमवार रात नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर  आरपीएफ के साथ मिलकर बर्द्धवान स्टेशन इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान  स्टेशन के टिकट काउंटर के पास एक महिला और एक युवक को बैग लेकर संदिग्ध हालत में घूमते देखा गया। संदेह होने पर उनके बैग की तलाशी ली गई जिसमें से 25 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम रेजाउल शेख (25) और कोयामेरा बीबी (50) है। दोनों ही बीरभूम के साईंथिया के रहने वाले हैं। नारकोटिक्स विभाग ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि ओडिशा से बीरभूम में गांजा की तस्करी होने वाली है। खबर पाने के बाद उन्होंने तलाशी अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।इधर उक्त बरमदगी के बाद से तस्करों पर पैनी निगाह रखे जाने के लिये व्यवस्था सतर्क है।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •