बर्द्धवान। जिले के मंतेश्वर थाना अंतर्गत तरकुंडा गांव में सोमवार रात सांवली होने के कारण एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मायकेवालों की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उन्हें तलाश रही है। पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम मीता दास (22) है। करीब पांच साल पहले काटवा के पोल्स ग्राम की रहने वाली मीता का विवाह पेशे से किसान और कालना के मंतेश्वर के भुरकुंडा गांव के सुचांद दास के साथ हुआ था। आरोप है कि मीता के श्याम वर्ण और दुबली होने के कारण उसकी ससुराल वाले उस पर मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार करते थे।  मायके वालों को सूचना दी गई कि मीता बीमार है, लेकिन जब मायके के लोग मीता की ससुराल पहुंचे तो देखा, उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। तुरंत थाना मंतेश्वर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।उक्त घटना के बाद से इलाके में जहां सनसनी है वही लोगों में तरह तरह की कयासों का दौर भी शुरु हो गया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •