कोलकाता। 32 वर्ष से गायब एक महिला अचानक घर लौट आई। महिला का नाम नीभारानी दास उर्फ रासमनी दास है। पेशे से रंग मिस्त्री स्वपन दास ने मां को आखरी बार अपने संबंधी के यहां वर्ष 1986 में देखा था। इसके बाद 32 वर्ष बीत गए, लेकिन मां का कुछ पता नहीं चला। दो वर्ष पहले बेटी की शादी तय होने के बाद पुरोहित के कहने पर बेटे स्वपन दास ने उनका श्राद्ध कर्म भी कर दिया था और अब अचानक मां लौट आई है। रविवार रात उत्तर 24 परगना के चक्कर काटालिया निवासी स्वपन दास के पास एक स्वेच्छासेवी संस्था का फोन आया। उसने लापता नीभारानी के बारे में सुराग दिया। तब पता चला कि वह अभी जीवित है और बीमारी की हालत में कोलकाता के बाघाजतीन अस्पताल में भर्ती हैं। स्वपन दास दो अन्य भाइयों और पत्नी के साथ अस्पताल जा पहुंचे। मां को देखते ही आंखें छलक आईं। नीभारानी दास अब 70 वर्ष की हैं। करीब तीन दशक बाद मां के घर लौट आने से स्वपन दास की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •