कोलकाता। एक बार फिर जहां बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल का जलवा रंगत पर देखा जा रहा है। वह खुद अपने भवानीपुर सीट से 9 हजार वोंट से मतगणना में आगे चल रही थीं। वहीं कोलकाता से शशि पांजा व आरामबाग से कृष्णा सांतरा चुनाव जीत गये हैं। जबकि तृणमूल कांग्रेस राज्य में 212, वाममोर्चा व कांग्रेस 73 व भाजपा 6 और अन्य 3 पर रुझानों में आगे चल रही थी। पश्चिम बंगाल में कुल 294  सीटों पर चुनाव हुए है। विधानसभा चुनावों में हुए मतदान की गिनती जवानी पर है। इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में बंपर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि तस्वीर दोपहर 12 बजे तक बिल्कुल साफ हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, मतगणना अपराह्न 3 बजे तक खत्म हो जाएगी। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को मिला बहुमत, ममता 212सीटों पर आगे। पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष खड़गपुर सदर सीट पर आगे थें तो तृणमूल ने एक सीट जीतकर  खाता खोल लिया था।।

 

Spread the love
  • 12
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    12
    Shares
  •  
    12
    Shares
  • 12
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •