पूर्व मेदिनीपुर। जिले के हल्दिया के भवानीपुर थाना अंतर्गत दक्षिण कसबेड़िया ग्राम में एक युवक की घर में जलकर मौत हो गई। उक्त घटना के बाद से इलाके में राजू की मौत को लेकर तमाम तरह की बाते हो रही है। वहीं पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम राजू दास (32) है। एक महीना पहले पारिवारिक कलह के कारण राजू की पत्नी मायके नन्दीग्राम चली गई, जिसके बाद राजू घर पर अकेला रह रहा था। रविवार देर रात स्थानीय लोगों ने उसके घर से धुआं निकलता देख मौके पर पहुंचे और देखा कि राजू झुलसी हालत में पड़ा हुआ था। राजू को हल्दिया महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू ठेका श्रमिक था। लोगों ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण काफी दिनों से वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था।बहरहाल यह पता नहीं चल सका है कि घटना किस कारण से घटी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •