कोलकाता। तेज रफ्तार हर रोज लोगों को मौत परोस रही है। इसी क्रम में बाइक के साथ मेटाडोर की टक्कर में एक व्यक्ति अबु हुसैन की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। दुर्घटना टीटागढ़ थाना अंतर्गत जगद्दल के पलतापाड़ा इलाके के बैरकपुर-कल्याणी एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात घटी। जानकारी के अनुसार पलतापाड़ा से खरदा के ईश्वरीपुर जाने के दौरान बैरकपुर-कल्याणी एक्सप्रेस पर विपरीत दिशा से आ रही मेटाडोर की बाइक से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बीएन बोस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। अन्य एक घायल का इलाज जारी है। खबर पाकर मौके पर टीटागढ़ थाने की पुलिस पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस घातक मेटाडोर की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। मृतक का नाम अबु हुसैन है। वह खड़दह के ईश्वरीपुर का रहनेवाला था।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •