अमोनिया से दो लोग अस्वस्थ

किसानों ने फीडर रोड पर पथावरोध किया

हुगली। जिले के धनियाखाली थाना अंतर्गत पैरम्बुआ गांव में तब लोगों में जहां हड़कंप मच गया वहीं दहशत भी पैल गयी। घटना शुक्रवार
रात धनियाखाली थाना अंतर्गत पैरम्बुआ गांव की है। जहां स्थित कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव से कोल्ड स्टोर का एक कर्मी और एक ग्रामीण बीमार पड़ गए, उन्हें तारकेश्वर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस लीक के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। तब तक कोल्ड स्टोर मे भंडारित कई क्विंटल आलू नष्ट हो जाने से किसानों में रोष फैल गया। मुआवजे की मांग पर किसानों ने फीडर रोड पर पथावरोध कर दिया। बाद में पुलिस की ओर से मुआवजे का आश्वासन मिलने पर अवरोध हटा लिया गया। तारकेश्वर थाना के सत्यनारायण कोल्ड स्टोर में भी कुछ दिन पहले शॉट-सर्किट से आग लग गई थी। करीब 50 घंटे बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर तो नहीं है लेकिन गैस रिसाव से आसपास की फसलें नष्ट होने का दावा कर इसकी भरपाई की मांग किसान कर रहें है।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •