घर में घुस कर दिया वारदात को अंजाम

कोलकाता। उत्तर 24 परगना के मध्यग्राम पालिका के छह नम्बर वार्ड स्थित विवेकानंद नगर में बदमाशों ने एक महिला पार्षद के सास की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला पार्षद बर्नाली विश्वास की सास दीपाली विश्वास की उसके घर में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना शुक्रवार रात उत्तर 24 परगना के मध्यग्राम पालिका के छह नम्बर वार्ड स्थित विवेकानंद नगर की है। रात लगभग 11 बजे के बीच बदमाशों ने पार्षद की सास को गोली मारी है। मृतका का नाम दीपाली विश्वास है। उस समय पार्षद बर्नाली विश्वास और उनके पति तरुण विश्वास घर में नहीं थे। दीपाली देवी अकेली थीं। कहीं से पार्षद बर्नाली देवी घर लौटी तो मेन गेट खुला हुआ था और कमरे में विस्तर पर दीपाली देवी का शव पड़ा हुआ था। उनके पेट में गोली लगी थी। तुरंत थाना मध्यम ग्राम पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पता चला है कि परिवार में कुछ दिनों से सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन खबर लिखने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। उक्त घटना को लेकर कई तरह की बातो का दौर भी शुरु हो गया है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •