कोलकाता। सड़क किनारे साइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद में ओला चालक पर एक व्यक्ति की नाक तोड़ने का आरोप लगा है। यह घटना दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर के ग्रीन पार्क इलाके में घटी। घायल व्यक्ति का नाम देवाशीष दास है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात देवाशीष बाबू रास्ते के किनारे साइकिल खड़ी कर खाने का सामान खरीद रहे थे। देवाशीष बाबू ने बताया कि इसी दौरान रास्ते में जाम लगाने का आरोप लगाकर ओला चालक ने उनकी साइकिल फेंक दी। उन्होंने जब इसका कारण पूछा तो ओला चालक ने मारकर उनकी नाक फोड़ दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •