एक की मौत

कोलकाता। राज्य में बेकाबू वाहनों के कारण सड़क हादसों का दौर जारी है। शनिवार सुबह गिट्टी-पत्थर से लदी लॉरी के अनियंत्रित होकर तालाब में गिर जाने से उसके खलासी की मौत हो गई। लॉरी बीरभूम से गिट्टी-पत्थर लेकर कुल्टी रोड से दक्षिण चौबीस परगना जिले के जयनगर थाने की ओर जा रही थी। तभी लारी बेकाबू होकर बैजरा मलिघाटी इलाके में एक तालाब में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सर्फुदीन खान (20) निवासी दुबराजपुर बीरभूम के रूप में की गई है। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को लॉरी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन से लॉरी को तालाब से बाहर निकाला।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •